नीमच। आज नीमच के हर व्यक्ति को केंद्र या प्रदेश सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ अवश्य मिला हैं, विकास यात्रा का मुख्य उद्धेश्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचितों को लाभ दिलाना है। यह बात विकास यात्रा के दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कही। मंगलवार को विकास यात्रा का प्रारंभ नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोलपुरा से हुआ,विकास यात्रा का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विकास यात्रा का गांव पिपलिया हाडा, बोरखेडीकलां, जावी, थडौली पहुंची।
विकास यात्रा के दौरान विधायक परिहार ने कहा पैदा होते ही बेटियों को लखपति बनाने का काम मप्र की सरकार ने किया है। किसानों के खाते में 6 हजार प्रधानमंत्री डालते है तो मुख्यमंत्री भी पीछे नही हटते है वे भी 4 हजार मिलाकर 10 हजार लघु किसान के खाते में डालते है, आप सभी के अमूल्य मतों की वजह से यह सारे जनहितैषी काम हो रहे है। हमारा द्वारा बोरखेड़ी कला में 29 करोड़ 78 लाख,जावी में 4 करोड़ 95 लाख,थडोली में 4 करोड़ 1 लाख के विकास कार्य किये है इस प्रकार विकास यात्रा के माध्यम से हमने अपना हिसाब किताब रखने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 2024 तक प्रत्येक व्यक्ति को पक्का आवास मिल सकेगा । विकास यात्रा का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को शासकीय योजना का लाभ पहुंचाना है। विकास यात्रा प्रदेश के विकास की बुनियाद को और अधिक सशक्त करेंगी।विकास यात्रा में निरंतर विकास गंगा का प्रवाह जारी है। सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी पात्र हितग्राही और उसका परिवार किसी भी शासकीय योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। ग्राम ढोलपुरा में विधायक परिहार द्वारा कबड्डी की मेट देने की घोषणा की ।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा मदन धनगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, सांसद प्रतिनिधि सतनारायण गोयल, मण्डल अध्यक्ष दीपक नागदा, जनपद सदस्य रतन मलावत, समर्थ कुमावत, प्रताप सिंह, बंटी यादव वासुदेव मेघवाल पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भिमावत,अशोक जैन,दिलीप धाकड़,भोपाल अहीर, कुशाल सिंह, हेजराज सिंह, कैलाश अहीर, रामेश्वर अहीर, देवीलाल अहीर, विश्वास पाटिदार, अशोक जैन जावी,किशन शर्मा, देवकरण शर्मा,रेखा कुंवर, देवकन्या खाती सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।
आज 10 क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी विकास यात्रा-
बुधवार को विकास यात्रा नीमच शहर के बगीचा नं. 10, महाराणा बंगला से सुबह 9 बजे शुभारंभ किया जाएगा। यहां विधायक परिहार सीसी रोड का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात रोडवेज बस स्टेंड पर सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यहां से विकास यात्रा प्राइवेट बस स्टेंड, मूलचंद मार्ग, यादव मंडी, चूडी गली, कुम्हारा गली, शंकर आइल मिल, शंभु व्यायाम शाला पहुंचेगी यहां कृष्ण मंदिर में ग्वाल समाज टीन शेड पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात एकता कालोनी में सीसी रोड निर्माण, जयसिंहपुरा रोड पुलिया निर्माण, स्कीम नं. 7 गली 1 से 6 सीसी रोड का लोकार्पण एवं स्कीम नं. 9 चैतन्य बालाजी सीसी रोड का भूमि पूजन विधायक परिहार द्वारा किया जाएगा।