मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम सरवानिया की रहने वाली मठरी बाई राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करके बहुत खुश हैं। यह कहते हैं कि मैं 62 वर्ष की हूं। घर में आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। ऐसे में सरकार के द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी, जो कि घर एवं परिवार चलाने में बहुत कारगर होगी। सरकार बेटों की तरह हम जैसे लोगों का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसा आज तक किसी सरकार ने नहीं सोचा। इस योजना से हम बहुत खुश हैं।