चित्तौड़गढ़। बिना तथ्यात्मक आधार एवं सत्यापन के राजनैतिक द्वेषता का आरोप लगाते हुए संघ के संगठन मंत्री के किये गये निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर अविविनि श्रमिक संघ ने डिस्कॉम प्रबन्ध निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में संगठन मंत्री एवं तकनीकी सहायक सागरमल टांक के निलंबन आदेश की घोर निन्दा करते हुए उसके द्वारा बिना किसी विभागीय शिकायत के निगम हित में समर्पण के साथ कार्य करने के बावजूद विभाग द्वारा लगाये गये अवैध वसूली का आरोप से कर्मचारी की छवि को धुमिल करने एवं प्रताड़ित किये जाने पर अविविनि श्रमिक संघ के करूणेश बंसल, प्रेम बाबु शर्मा, प्रेमशंकर पाराशर, कुलदीप छीपा, नवीन शर्मा, सुरेश गाडरी, रणजीत कुमावत, बाबुलाल नायक, राजेश कुमार चौधरी, सुमित योगी, अभय बोहरा ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर निलंबन आदेश को लिये जाने की मांग की।