नीमच। शहरी क्षेत्र में विकास यात्रा का बुधवार 15 फरवरी 2023 को बगीचा नं. 10 महाराणा बंगला से सुबह 9 बजे शुभारंभ होगा। यहां विधायक परिहार सीसी रोड का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात रोडवेज बस स्टेंड पर सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यहां से विकास यात्रा प्राइवेट बस स्टैंड, मूलचंद मार्ग, यादव मंडी, चूडी गली, कुम्हारा गली, शंकर आइल मिल, शंभु व्यायाम शाला पहुंचेगी। यहां कृष्ण मंदिर में ग्वाल समाज टीन शेड पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात एकता कालोनी में सीसी रोड निर्माण, जयसिंहपुरा रोड पुलिया निर्माण, स्कीम नं. 7 गली एक से 6 सीसी रोड का लोकार्पण एवं स्कीम नं. 9 चैतन्य बालाजी सीसी रोड का भूमिपूजन विधायक परिहार द्वारा किया जाएगा।