मंदसौर। वित्त, वाणिज्यक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 10 बजे हिंगोरिया छोटा से प्रारंभ किया। आक्याबीका के पश्चात यात्रा सरवानिया , अरनिया जटिया, दोबड़ा, फोसरी एवं संजीत के सुदूर गांवों तक पहुंची। ग्राम संजीत में यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा के दौरान वित्त, वाणिज्यक कर, योजना , आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम अरनिया जटिया में 8 लाख 37 हजार रु की लागत से निर्मित सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन एवं ग्राम फिरोजाबाद में 1 लाख 80 हजार रु की लागत से निर्मित नल जल योजना का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा के दौरान वित्त, वाणिज्यक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम अरनिया जटिया में लागत 8 लाख 37 हजार रु से निर्मित सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन एवं ग्राम फिरोजाबाद में लागत 1 लाख 80 हजार रु से निर्मित नल जल योजना का भूमि पूजन किया ।