मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 21 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी 21 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी और प्रदर्शनी के दौरान प्रश्न मंच सहित अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएगी।