BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 10:55 am
NEWS : अल्टो कार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति 800 व मोटर साइकिल सहित चोरी गई अल्टो बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं के जोगणिया माता स्थित एक होटल से 19 जनवरी की रात्रि को अल्टो कार चोरी के मामले में बेगू थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई अल्टो कार बरामद कर ली, वहीं घटना में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई मारुति 800 व पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 19 जनवरी को बेगू थाने के जोगणिया माता निवासी बद्री लाल पुत्र घासी लाल रेबारी की होटल के बाहर से रात्रि को अज्ञात बदमाश उसकी कार अल्टो चुरा कर ले गए थे। थाना बेगू पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु रमेशचन्द्र स.उ.नि. के नेतृत्व मे कानि गोविन्दराम, धर्मेन्द्र, भागीरथ, महेन्द्र सिंह व विष्ण् कुमार की टीम गठित की गई। टीम द्वारा सम्पति सम्बन्धी अपराधो मे चालानशुदा अपराधियों मण्डावरी, पाडावास, जोधापटेल की खेडी, रायता, रायती व जिला भीलवाडा के बिजौलिया ,माण्डलगढ़, बिगोद, पुर, आसिन्द के संदिग्धो से पूछताछ की गई। घटनास्थल व टोल नाका के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये । मामले में दो संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूला। जिस पर आरोपी कोटडी थाना पुर जिला भीलवाडा निवासी 19 वर्षीय भेरूलाल पुत्र राजु लोहार व ब्राहमणों की सरेरी थाना आसिन्द जिला भीलवाडा निवासी 20 वर्षीय धीरज पुत्र राजेश लोहार को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी गई अल्टो कार को कोटडी चौराया बाईपास पुलिया भीलवाडा के पास से व अपराध मे प्रयुक्त कार मारूति सुजुकी 800 को कोटडी थाना पुर जिला भीलवाडा से तथा वारदात मे प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्सर को मेनाल के जंगल से बरामद किया गया। 
 मामले मे फरार आरोपी धीरज पिता राजेष जाति लोहार निवासी ब्राहमणों की सरेरी थाना आसिन्द जिला भीलवाडा व लाल सिंह पिता प्रेमसिंह जाति राजपूत निवासी कोटडी थाना पुर जिला भीलवाडा की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE