मंदसौर। मंगलवार को नगरपालिका अमले के द्वारा मदारपुरा पहुंचकर अफजल पिता पीर खां निवासी मदारपुरा का अवैध निर्माण हटाने का कार्य किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर नगरपालिका अमले को ले जाकर मदारपुरा बने अफजल पिता पीर खां के मकान के अवैध हिस्से को हटाने का कार्य किया। वर्तमान समय में यहां वसीम पिता अफजल निवास करता है। पिछले दिनों मदारपुरा में हुए विवाद में वसीम पिता अफजल पर प्रकरण दर्ज किया था।
कल तहसीलदार राजश्री ठाकुर व सीएसपी सतनाम सिंह की उपस्थिति में नपा कार्यपालन यंत्री पीएस धारवे व उपयंत्री रोहित कैथवास ने नगरपालिका अमले से अफजल पिता पीर खां के अवैध निर्माण को हटाने का कार्य करवाया। इस दौरान शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी नगरपालिका के अधिकारीगण व कर्मचारीगण भी उपस्थित थें।
नपा कार्यपालन यंत्री पीएस धारवे ने बताया कि नगरपालिका के द्वारा अफजल पिता पीर खां निवासी मदारपुरा को नपा अधिनियम 1961 की धारा 223 व 187 के अंतर्गत सूचना पत्र जारी किया गया था। अफजल पिता पीर खां निवासी मदारपुरा के नायब द्वारा सूचना पत्र का जवाब नहीं दिए जाने के कारण सूचना पत्र को उनके मकान पर चस्पा किया गया और अवैध निर्माण को हटाने का कार्य किया गया।