नीमच। शहर के कैंट थाने परिसर में मंगलवार शाम को शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी त्योहारों पर चर्चा कर आपसी भाईचारे से पर्व को मनाने का आह्वान किया गया वहीँ समिति सदस्यों ने व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी दिए जिस पर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया ने उन पर अमल करने का आश्वासन दिया।
दरअसल शहर के कैंट थाने में नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते, थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, नायब तहसीलदार पिंकी साठे और तहसीलदार मनोहर लाल वर्मा ने शांति समिति और आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, छत्रपति शिवाजी जयंती, शबरी जयंती, होलिका दहन, शब-ए-बारात, होली-धुलेण्डी, रंगपंचमी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। जिसमें धार्मिक आयोजन के आयोजकों से धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और शांतिप्रिय तरीके से त्यौहार मनाने की बात कही। आयोजको ने पुलिस को आश्वस्त किया कि धार्मिक कार्यक्रम प्रशासन के नियमों के बीच रह कर आयोजित किये जायेंगे। शांति समिति की इस बैठक में जहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं समिति सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।