BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 2:47 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज पहुंची विकास यात्रा, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र, नागरिकों ने बढ़चढ़ कर की सहभागिता, लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, नवीन उचित मूल्य की दुकान का किया शुभारंभ, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गांव गांव में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से आम जन को रूबरू कराया जा सके। यह बात प्रदेश के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मंगलवार को जावद विकासखंड के नगर सरवानिया महाराज में विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं। 

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नगर के मुकनपूरा चौराहे से विकास यात्रा प्रारंभ की जहां क्षत्रिय राजपूत समाज जनों द्वारा मंत्री सखलेचा का साफा बांधकर स्वागत किया। जिसके पश्चात विकास यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के वार्ड नंबर 4 कहार समाज धर्मशाला पर लोगो को सम्बोधित करते हुए, कलश यात्रा के साथ आगे बड़ी। जो नगर के रावला चौक, हवेली चोक, खाकर देव महाराज मंदिर, सदर बाजार, दरवाजा, पिपलीचोक, बस स्टैंड होते हुये नगर परिषद परिसर में पहुंची जहां मंत्री सखलेचा ने लाखो रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। तत्पश्चात विकास यात्रा नगर परिषद डोम में पहुची जहां मंत्री सखलेचा ने मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इस दौरान नगर वासियों को संबोधित करते हुए मंत्री सखलेचा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित न रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतत विकास के प्रति संकल्पित हैं। मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतोदय के विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार पर काम रही है। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे है। विकास यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए इसके साथ ही प्राप्त शिकायत पत्रों का भी निराकरण किया गया। जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। 

विकास यात्रा के दौरान मंत्री सखलेचा ने वार्ड नंबर 11 धामनिया लासूर चौराया पर जय शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की नवीन दुकान क्रमांक 2 का शुभारंभ किया। अब शहर में राशन की एक ओर दुकान होने से नगर वासियो को राशन मिलने में सुविधा मिलेगी। 
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाराम सुरावत, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर, एसडीएम शिवानी गर्ग, सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता, पत्रकार गण सहित नगरवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE