मनासा। चिकित्सा बचाओ चिकित्सक बचाओ नारे के साथ चिकित्सा महासंघ एवं एमपीएमोए नीमच के तत्वधान में नीमच जिले सहित पूरे प्रदेश भर में सभी शासकीय अस्पताल के चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हाथ की बांह पर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्य किया।
मनासा में शासकीय चिकित्सालय में समस्त चिकित्सक स्टाफ ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया अपनी मनासा विकासखंड ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भायल ने बताया कि मनासा सहित कुकड़ेश्वर, रामपुरा और कंजार्डा, पड़दा, महागढ़ के करीब 12 चिकित्सक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल है 7 जिले के समस्त चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं अगर 17 जनवरी से पहले सभी चिकित्सकों की मांगी नहीं मानी गई तो 17 फरवरी से प्रदेशभर सहित मनासा के डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे।
चिकित्सकों की प्रमुख मांग है कि डायनामिक इंश्योर्ड केरियर प्रोग्रेशन को लागू किया जाए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए प्रशासनिक अधिकारियों का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद हो संविदा भर्ती बंद हो एवं कार्यरत चिकित्सकों को नियमित किया जाए, इंडियन मेडिकल सर्विसेज केंद्र बनाया जाए, इन सभी मांगों को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे।