नीमच। एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वायोश्री योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एलिम्कों द्वारा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों के लिए असिस्टमेंट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी परिसर नीमच में 27 फरवरी को शासकीय अस्पताल जावद में 28 फरवरी 2023 को शासकीय अस्पताल सिंगोली में एक मार्च को शासकीय अस्पताल रामपुरा में 2 मार्च को एवं शासकीय अस्पताल मनासा में 3 मार्च 2023 को यह शिविर आयोजित किये जा रहे है।
इन शिविरों मेंकृत्रिम अंग, सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिको को शिविर स्थल पर लाने, ले जाने की समुचित व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज, संबंधित सीईओ, जनपद पंचायत, सीएमओ नगरीय निकाय सुनिश्चित करेगें। मेडिकल बोर्ड के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायांप्रति, यूनिक डिसीब्लीटी कार्ड, स्वावलंबन कार्ड, आधार कार्ड की छांयाप्रति, समग्र आईडी, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, (बीपीएल कार्ड हो, तो आवश्यक नही), चार फोटो पासपोर्ट आकार के, दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो साथ लाकर शिविर में उपस्थित हो सकते है।