BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 4:39 pm
REPORT : बरखेडा कामलिया में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री सखलेचा, बोले- विकास यात्रा अंतिम पंक्ति के व्‍यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश मे आयोजित विकास यात्राएं समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्‍यक्ति को शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान है। यह बात एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के गॉव बरखेडा कामलिया में विकास यात्रा के दौरान ग्राम की चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही।  इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, श्‍याम काबरा, सचिन गोखरू व अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग, अन्‍य अधिकारी तथा बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विकास यात्रा में मंत्री सखलेचा ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्‍न हितग्राहीमूलक येजनाओं के लाभांवितों को लाभ पत्र भी वितरित किए। उन्‍होने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा पालिसी भी वितरित की। मंत्री सखलेचा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना प्रारम्‍भ कर रहे है। इसके तहत महिलाओं को हर साल 12 हजार रूपये का भुगतान सरकार करेगी। इस योजना से महिलाएं आत्‍मनिर्भर बनेगी। उन्‍होने कहा कि वर्ष 2024 तक सभी आवासहीनों को पक्‍की छत की सुविधा सरकार उपलब्‍ध करायेगी। साथ ही हर घर नल योजना के तहत गांधी सागर से जिले के हर घर तक नल द्वारा 24 घन्‍टे पीने का शुद्ध पानी उपलब्‍ध करवाया जायेगा।

मंत्री सखलेचा ने जावद क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य एवं शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यो को बताते हुए कहा कि डिजीटल शिक्षा के माध्‍यम से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आयेगी। क्षैत्र के युवाओं को डिजीटल शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्‍होने उदयम क्रांति योजना के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कहा कि युवा इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठायें। बुधवार को मंत्री सखलेचा के नेतृत्‍व में जावद क्षेत्र के बरखेडा कामलिया से विकास यात्रा प्रारम्‍भ होकर केलुखेडा , उम्‍मेदपुरा, तारापुर, होते हुए अठाना पहुंची। गॉव-गॉव में विकास यात्रा में पहुचे, मंत्री सखलेचा एवं विकास यात्रा का ग्रामीणो ने उत्‍साहपूर्वक स्‍वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE