नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। गुरूवार 16 फरवरी 2023 को विकास यात्राएं जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखेलचा के नेतृत्व में तुम्बा से प्रांरभ होकर ढाणी, सरोदा, मेघपुरा होते हुए गुर्जरखेडी सांखला एवं नागथून पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम करेगी।
नीमच विधानसभा क्षेत्र में 16 फरवरी 2023 को विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा नीमच शहर के भगवानपुरा चौराहा से प्रारम्भ होकर, इंदिरा नगर, इंदिरा नगर विस्तार, ग्वालटोली, गाडी लोहार बस्ती, स्कीम नम्बर 36, स्कीम नं. 34 ए एवं 34 का भ्रमण करेंगी।
मनासा विधानसभा क्षैत्र में 16 फरवरी 2023 को प्रातः 9 बजे विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतृत्व में विकास यात्रा दुरगपुरा से प्रारम्भ होकर बनी, बरथून, बडकुआ, चपलाना होते हुए मोखमपुरा पहुचेंगी।