भवानीमंडी। उपखण्ड अधिकारी कमल कुमार मीणा ने ई-मित्र कियोस्क पर कार्यवाई की और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ब्लॉक भवानीमंडी के प्रोग्रामर चन्द्र शेखर द्वारा ओचक निरीक्षण करने पर पाया गया कि ई-मित्र कियोस्क धारकों, विनोद कुमार वर्मा (नई सब्जी मंडी), कमल सिंह (नेहरू पार्क), कैलाश चन्द राठौर (टगर मोहल्ला), पार्टनर ई-मित्र (नई सब्जी मंडी) द्वारा लाभार्थियों से जाति, मूल निवासी, विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए राज्य सरकार से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी, एवं ई-मित्र कियॉस्क के द्वारा पूर्व में किए गए सर्टिफिकेट के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे, साथ ही पार्टनर ई-मित्र कियोस्क उनकी निजी शॉप में कम्प्यूटर सिस्टम, नगरपालिका के पहचान पोर्टल की आई डी पासवर्ड से कार्य किया जाना पाया गया, जिसकी वजह से उपखण्ड अधिकारी ने कियोस्क पर 15 दिन के पाबंद की कार्यवाई की।