जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र के हमेशा से गांव गरीब शोषित वंचित की चिंता करने वाले मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है।
यह बात नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री सकलेचा के नेतृत्व में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया। जगह-जगह पर स्कूल अस्पताल एवं आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण हुआ। साथ ही पर्यावरण एवं जल संरक्षण की कई योजनाओं के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए अथक प्रयास हुए। इसी प्रकार भविष्य की पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने की नीति के तहत स्कूल को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा गया स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया जो कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में जावद विधानसभा क्षेत्र ही एकमात्र क्षेत्र है जहां बच्चों को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है।
सोहन माली ने आगे बताया कि केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं चाहे लाडली लक्ष्मी योजना हो मुख्यमंत्री विवाह योजना हो श्रमिक कार्ड आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक के कल्याण की योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ मिला है सौर ऊर्जा प्लांट के माध्यम से सकलेचा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गई है जिसके कारण किसान भाइयों को पर्याप्त बिजली सिंचाई हेतु प्राप्त हो रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे निरंतर बिजली भी उपलब्ध करवाई गई है।
नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली ने आगे बताया कि मंत्री सकलेचा के नेतृत्व में नगर परिषद भी संपूर्ण नगर को विकास की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए तत्पर है। उनके मार्गदर्शन में नगर को स्वच्छ एवं साफ बनाए रखने के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। रोजगार योजना के साथ बच्चों के खेलने के लिए मैदान की भी व्यवस्था नगर परिषद के माध्यम से की जा रही है। जहां-तहां शासकीय भूमि पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था उसको भी बिना किसी भेदभाव पक्षपात के नगर के सुंदरीकरण के लिए अतिक्रमण से नगर को मुक्त किया गया है जिसमें आम जनता का भरपूर सहयोग नगर परिषद को मिल रहा है आने वाले दिनों में भी नगर के प्रमुख वार्ड एवं नगर के प्रमुख मार्गों में सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है तथा नगर परिषद के माध्यम से शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ भी आम नागरिक को मिल सके इसके लिए नगर परिषद कार्य कर रही है। नगर में एक गौशाला का निर्माण भी किया गया है जिसके माध्यम से गौ माता की सेवा का लाभ नगर वासियों को प्राप्त हो रहा है। मंत्री सकलेचा के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के बहुआयामी विकास के चलते आगामी 21 फरवरी को विकास यात्रा जावद नगर में प्रवेश करेगी इस हेतु सभी से निवेदन करता हूं कि सभी आम नागरिक बढ़-चढ़कर विकास यात्रा में भाग ले एवं नगर एवं विधानसभा को विकास में नंबर 1 बनाने के लिए अपना योगदान दें।