मंदसौर। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर वाहनों तथा यातायात की व्यवस्था निम्नवत रहेगी-
1- प्रतापगढ़ से मंदसौर रूट पर चलने वाली बसें नाका नंबर 10 बाईपास से नया खेड़ा होते हुए नेहरू बस स्टैंड आएगी और जाएगी। बसों तथा अन्य भारी वाहनों के लिए प्रतापगढ़ पुलिया या वीर सावरकर सेतु से कोर्ट रोड प्रतिबंधित रहेगा।
2- मंदसौर शहर की ओर से पशुपतिनाथ मंदिर बड़ा पुल तथा छोटा पुल से आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, शहर की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग नदी के किनारे कोर्ट रोड तथा भावसार धर्मशाला के पीछे खाली मैदान पर की जा सकेगी।
3- मैनपुरिया चौराहे की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग मेला मैदान पर होगी।
4- नालछा माता मंदिर तथा खिलचीपुरा गांव से पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के अतिरिक्त अन्य कार्य से मंदसौर शहर की ओर आने वाले वाहन कृपया सीतामऊ फाटक अथवा नाका नंबर 10 होकर आए जाए।
5- पशुपतिनाथ मंदिर भोजनशाला से बड़ी पुलिया तथा खिलचीपुर तिराहे से मेला ग्राउंड तथा छोटी पुलिया सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी, कृपया इस क्षेत्र मे पैदल आना जाना करें।