BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 6:55 pm
NEWS : अधिकारी लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें, जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व विभाग को प्रशासन में महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपखण्ड अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड जिला कलेक्टर के समक्ष पेश किया। बैठक में पीपीटी के माध्यम से राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ रूपांतरण, रास्ते के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्र, दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण के निस्तारण, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण, सतर्कता समिति एवं जनसुनवाई में प्राप्त हुए कितने प्रकरणों का निस्तारण हुआ आदि की जानकारी दी।
जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे कोर्ट में भूमि संबंधी परिवादों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें। उन्होंने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।  
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भूमि अवाप्ति) शैलेश सुराणा सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE