BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 7:03 pm
BIG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव और सीएम शिवराज सिंह चौहान, जब 19 फरवरी को लेकर दिया ये बड़ा आदेश तो राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, अब शुरू हुआ इन कयासों का दौर, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। नागपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। इस बीच प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को 19 फरवरी को भोपाल में रहने का मैसेज भेजा गया। मंत्रियों को भेजे गए मैसेज में 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भोपाल में ही रहें।

सभी मंत्रियों को भोपाल में रहने की सूचना के पीछे वजह एक कार्यक्रम बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ इस दिन पौधारोपण करेंगे। इस दिन कैबिनेट मीटिंग भी होगी। गौरतलब है कि 19 फरवरी को ही सीएम द्वारा शुरू किए गए रोज एक पौधा रोपने के अभियान का एक साल पूरा होगा। 19 फरवरी 2021 को सीएम शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ अमरकंटक में पौधा रोपकर रोज एक पौधा लगाने की शुरुआत की थी। 19 फरवरी को सीएम की इस मुहिम को दो साल पूरे हो रहे हैं।

मंत्रियों को भोपाल मे ठहरने की सूचना के बाद राजनीतिक अटकलें भी शुरू हो गई हैं। इसे मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद हुए उलटफेर के बाद जुलाई 2020 में ही शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। हालांकि इस कैबिनेट विस्तार के बाद हुए उपचुनाव में सिंधिया खेमे के गिर्राज दंडौतिया, एदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए थे। वर्तमान में शिवराज मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्यमंत्री हैं। इनमें 11 मंत्री सिंधिया के कोटे से हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE