चीताखेड़ा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जीरन थाना प्रभारी के एल डांगी द्वारा आज दिनांक 15 फरवरी 23 को स्थानीय पुलिस चौकी पर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्रामवासियों को आगामी त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए थाना प्रभारी डांगी ने कहा कि आजकल फ्रॉड फ़ोन कॉल के माध्यम से बैंक खाते हैक कर बड़ी राशी का चूना आम जनता को लगा रहे हैं, ऐसे फ्रॉड फ़ोन कॉल से हमे बचना है। साथ ही हमें खुद को जागरूक होना चाहिए तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। आप सभी वाहन भी सावधानी से चलाएं आजकल दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही है। हमें बहुत संभल कर चलने की आवश्यकता है।
डांगी ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को
पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5000 रु नगद बतौर प्रोत्साहन राशि के रुप में दी जाएगी। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की मदद करें। हम सभी मिलकर हमारे गांव को क्षैत्र को सुरक्षित रख सकते हैं। बैठक में ग्रामवासियों ने भी अपने सुझाव दिए।
इस दौरान चौकी प्रभारी परमानंद गिरवाल, उप निरीक्षक अजीज़ ख़ान, जनपद प्रतिनिधि पर्वतसिंह जाट, सरपंच मंजू जैन, पुर्व सरपंच राकेश जावरिया, पुर्व मंडी सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि रजनीश शर्मा, पुर्व सदर अकबर खां पठान, मनसुख जैन, मदन माली, अजीज़ शैख, उप सरपंच विकास प्रजापति, नरेश पाटीदार, धीरज गौराना सहित कई ग्रामीण और पुलिस स्टॉफ उपस्थित थे।