एमपी में तेजी से राजनैतिक घटनाक्रम घूमता हुआ दिखाई दे रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाक़ात के बाद अपने तमाम केबिनेट के मंत्रियो को एक मैसेज भेजा की वे 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भोपाल में रहेंगे
सूत्रों की माने तो आज सीएम शिवराज संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाक़ात के लिए नागपुर संघ मुख्यालय गए थे वहा से निकलकर सीएम ने अपनी केबिनेट के सभी मंत्रियो को खबर भेजी की 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भोपाल में रहेंगे बैठक का स्थान और समय अभी तय नहीं है वो बाद में बताया जाएगा सूत्रों की माने तो इस मैसेज में यह भी कहा गया की सभी मंत्री विकास यात्रा छोड़कर भोपाल पहुंचे और सभी मंत्री दिनभर भोपाल ही में रहेंगे नागपुर से सीएम रीवा आये जहा उनको तय कार्यकर्मो में भाग लेना था
इस मैसेज के बाद एमपी में राजनैतिक हलचल बढ़ गयी है राजनैतिक गलियारों में ये चर्चा है की आखिर सीएम ने अचानक ये मैसेज क्यों भेजा वैसे गुजरात चुनाव में बीजेपी को मिली बम्पर जीत के बाद ये खबरे आम है की एमपी के विधानसभा इलेक्शन में गुजरात फार्मूला लागू किया जाए और जिस तरह से गुजरात में 40 प्रतिशत सिटिंग विधायकों और मंत्रियो के टिकिट काटे गए वही काम एमपी में किया जाए इसको लेकर कुछ बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा को पत्र भी लिखा था वही इस महीने में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है और मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट भी चल रही है