जावद। नगर परिषद जावद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल जोशी एवं नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली के निर्देशानुसार स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दिलीप कुमावत द्वारा जावद में सार्वजनिक शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय पर स्वच्छता संदेश की पेंटिंग बनवाई जा रही है। स्वच्छता को लेकर नगरवासियों को जागरूक करने हेतु बावल दरवाजा सार्वजनिक शौचालय, खिमेसरा विहार के पास सार्वजनिक शौचालय, रामपुरा दरवाजा के सार्वजनिक शौचालयो पर स्वच्छता जागरूकता संदेश लिखवाए गए।
दिलीप कुमावत द्वारा बताया गया कि मार्च माह में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आ सकती है जिसको लेकर नगर में नाले, सड़कों, गलियों एवं मुख्य मार्गो एवं मुख्य मार्गो की सफाई का बराबर निरीक्षण कर सफाई करवाई जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर स्कूलों में बच्चों द्वारा स्वच्छता के ऊपर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थी व स्कूल को 20 तारीख को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
दिलीप कुमावत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा नगर में स्वच्छता को लेकर नगर के प्रमुख मार्गो चौराहे पर आम जनता एवं नगरवासियों को जागरूक करने हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण के बैनर तले छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।