मंदसौर। आज दिनांक 18 फरवरी 23 को आगामी महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थाना भानपुरा स्थित श्री बडामहादेव मंदिर पर एनआरएस एवं वॉलंटियर्स को बुलाकर उन्हें क़ानून व्यवस्था ड्यूटी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। सभी से चर्चा करके महाशिवरात्रि पर्व के ड्यूटी के समय आने वाली उनकी समस्याएं पूछी एवं उनके हल भी सुझाए गए।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में भानपुरा क्षेत्र में हरतालिका तीज पर्व पर पुलिस की व्यवस्था अभूतपूर्व रही है जिसके पीछे भी पुलिस द्वारा त्योहार के पूर्व ही किया गया अभ्यास था। हड़तालिका तीज़ पर यह पहली बार हुआ था कि डायवर्जन लगाकार ट्रैफ़िक को बहुत ही सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी थी। अन्यथा पूर्व में हमेशा 2-2 , तीन-तीन घंटों का जाम लग जाया करता था तथा आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था।