नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। लोक सेवा केन्द्र नीमच से तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से ग्राम दलावदा निवासी प्रकाश पिता केशूराम काफी खुश है। प्रकाश ने बुधवार को प्रातः 12 बजे लोक सेवा केन्द्र नीमच में निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे बुधवार को दोपहर एक बजे निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। उसका कहना है कि उसने सोचा ही नहीं था, कि उसे इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।