नीमच। आज दिनांक 16 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में पैरालीगल वोलेंटियरर्स की मीटिंग रखी गई। जिसमें सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा समस्त पीएलवी को निर्देशित किया कि आगामी 20 से 26 फरवरी तक नालसा गरीबी उन्मूलन योजना 2015 एवं शाला त्यागी बच्चों को विद्यालय में पुनः प्रवेश दिलाने अथवा कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके बच्चों को लाभ दिलाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है। उक्त कार्यक्रम के तहत पेरालीगल वोलेंटियरर्स को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कर केम्प का आयोजन करना है।
मीटिंग में अपर न्यायाधीश हर्षित बिसेन, सचिव विजय कुमार सोनकर, पेरालीगल वोलेंटियर सुनीता बैरागी, देवयानी शर्मा, रामेश्वर नागदा, सहित पीएलवी मौजूद रहे।