BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 5:06 pm
REPORT : विधायक मारू ने किया विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बोले- सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्‍तार पर कार्य कर रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में विधानसभा क्षेत्र मनासा में विकास यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। गुरूवार को दुरगपुरा से विकास यात्रा का शुभारम्‍भ हुआ। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने यहां 11.26 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण कर, ग्रामीणों से चर्चा की। चौपाल पर चर्चा में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्या सुनकर निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम दुरगपुरा के बाद विकास यात्रा गांव बनी पहुंची। विकास यात्रा के बनी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां 3.43 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया और 3.65 लाख के वृक्षारोपण कार्य व 7.49 लाख के ड्रेनेज चैनल निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रधुमन मारू, श्याम वसिठा, मुकेश डांगी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अमर सिंह, विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, घनश्याम  मोरी, प्रवीण शर्मा, सरपंच विजय पाटीदार, उपस्थित थे। अतिथियों ने कन्यापूजन किया। अतिथि उदबोधन के बाद विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरि‍त किए गए। बरथुन में कलश यात्रा के साथ विकास यात्रा का स्वागत किया गया। यहां 47 लाख 59 हजार के विकास कार्यो लोकार्पण किया। साथ ही 6 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। सरपंच कांताबाई व ग्रामवासी उपस्थित थे।

विधायक मारू ने बडकुआ में 32.32 लाख के लोकार्पण व 22.10 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। चपलाना में 5.88 लाख के लोकार्पण व 15.43 लाख के भूमिपूजन किए गए। इसी तरह मौखमपुरा में 14.19 लाख की लागत से बने अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण किया गया। विधायक मारू ने कहा सिंचाई के क्षेत्र में लगातार सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही अमृत सरोवर तालाब, स्टापडेम, चकडेम जैसी संरचानाओं की भी स्वीकृति मिल रही है। इनसे किसानों को सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य टीना परमेश्वर दडिंग, सरपंच गुड्डीबाई गणपत कछावा, राजू दडिंग, गीताबाई शंकरलाल गुर्जर, रूकमण बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE