नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रां के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम जयसिंहपुरा निवासी नीरज पिता गणेशराम धाकड को लोक सेवा केन्द्र नीमच से गुरूवार को आधे घन्टे में खसरा खाता नकल मिल जाने से वह काफी खुश है।
नीरज ने गुरूवार को दोपहर 12 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में खसरा खाता नकल बनवाने के लिए आवेदन किया और उसे गुरूवार को ही दोपहर 12.30 बजे खसरा खाता नकल मिल गई। आधे घन्टे में खसरा खाता नकल मिल जाने से नीरज काफी खुश है। उसका कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी खसरा खाता नकल मिल जायेगी। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।