BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 6:18 pm
BIG REPORT : नीमच को मिलेगी 76.22 लाख की लागत से बनने वाले संजीवनी क्‍लीनिक की सौगात, विकास यात्राओं में सांसद एवं विधायक ने किया विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, हितग्राहियों को बांटे हितलाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्राएं अनवरत जारी है। इन यात्राओं में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।विकास यात्रा में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है।विकास यात्रा के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने इंदिरा नगर में कहा कि मोदी द्वारा चलाई गई जन हितेषी योजनाएं घर घर पहुंच रही हैं। नगर एवं गांव के विकास में ये योजनाएं अहम साबित हो रही है। विकास यात्राओं से योजनाओं को जनमानस के बीच पहुंचाया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र का नीमच ऐसा शहर है, जिसमे दो केंद्रीय विद्यालय है, केंद्र द्वारा नीमच की नगरपालिका को 5 से 6 साल में 175 करोड़ से अधिक राशि विकास के लिए दी है।

विकास यात्रा में गुरुवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकास यात्रा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। योजनाओं के तहत मकान, फसल बीमा, पीएम सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख शुद्धिकरण, आयुष्मान-आधार कार्ड, स्वामित्व योजना, रोजगार के लिए ऋण सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। विकास यात्रा में लोगों की समस्याएं दूर की जा रही है, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए भी लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। गुरुवार को विकासयात्रा भगवानपुरा चौराहे से प्रारंभ हुई। तदपश्‍चात इंदिरा नगर मेन रोड, दीनदयाल वाटिका, महाराणा प्रताप चौक चौराहा ग्वालटोली, ग्वालटोली चौराहा गाडी लोहार बस्ती, श्रीकृष्ण मंदिर ग्वालटोली, स्कीम नं. 36 ए एवं बी पहुंची।

विधायक परिहार ने विकास यात्रा के दौरान ग्वालटोली चौराहा गाडी लोहार बस्ती में 76.22 लाख की लागत से मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनक का भूमि पूजन किया एवं नुक्कड सभा को सम्‍बोधित किया।  स्कीम नं. 36 ए में 62.79 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। स्कीम नं. 36 बी में 12.29 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया । स्कीम नं 34 में 48.84 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर पवन पाटीदार, नगरपालिका उपाध्यक्ष रंजना परमाल, मीना जायसवाल, योगेश जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, संतोष चौपडा, सत्यनारायण गोयल, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, आदित्य मालू, जनपद सदस्य रतनलाल मालावत, वासुदेव मेघवाल, एमडीएम डॉ.ममता खेडे, नगरपालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार, हेमलता धाकड, जनभागीदारी अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में वार्डवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE