नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान व्दारा 19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया गया है। प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प को दो वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आमजनों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन व्दारा 19 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में नीमच जिले में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जावेगे।
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बताया कि 19 फरवरी 2023 को आयोजित की जा रही विकास यात्रा के आरंभ स्थल पर सामुहिक रूप से पौधारोपण करवाया जाकर, विकास यात्रा प्रारंभ की जावेगी। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित जनपद सीईओ को क्रमशः नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 5 पौधों का रोपण करवाया जाएगा।
जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में 5-5 पौधो का रोपण करवाया जाएगा। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बगीचों , कार्यालय परिसरों में न्यूनतम 5-5 पौधो का रोपण करवाया जावेगा। इसके लिए जनपद सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास को नोडल अधिकारी एवं संबंधित पंचायत सचिव, डीपीसी, कॉलेज के प्राचार्य एवं सभी सीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर पौधा रोपण करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।