नीमच। महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज ने बताया कि नीमच जिले मे आंगनवाडी कार्यकर्ता के 3, सहायिका का एक एवं मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता के रिक्त 8 पदों के पूर्ति के लिए 21 फरवरी 2023 को शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अनंतिम चयन सूची 7 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक जारी की जावेगी। अंनतिम चयन सूची के सूची के संबंध में दावे- आपत्तियां 17 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक प्राप्त कर, उनका निराकरण 29 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक किया जावेगा।
जावद क्षेत्र में आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 4 खोर एवं दडोली की आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक एक तथा नीमच ग्रामीण के ग्राम खडावदा की आंगनवाडी में कार्यकर्ता का एक-एक पद रिक्त है। मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद ग्राम पिपलियाहाडा में रिक्तव है। इसी तरह आंगनवाडी सहायिका का सरवानिया महराज वार्ड क्रमांक 7 मोडी केन्द्र क्रमांक 3 मनासा केन्द्रा क्रमांक 4, महागढ केन्द्रव क्रमांक-2, भवरासा, चेनपुरा डेम, धामनिया, रतनगढ वार्ड क्रमांक एक में सहायिका का एक-एक पद रिक्त है। इच्छुक आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र की उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। विस्तृत जानकारी महिला बाल विकास विभाग के संबंधित परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।