मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव शक्ति की कला अभिव्यक्तिया का आयोजन 18 फरवरी को साय 6ः30 बजे पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हॉल मंदसौर में किया जाएगा। कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं नपा अध्यक्षा रमा देवी बंशीलाल गुर्जर की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिव केंद्रित नृत्य अनुषा जैन इंदौर, ध्रुपद में शिव गायन अभिजीत सुखदाणे एवं साथी ग्वालियर, भक्ति गायन तृप्ति शाक्य एवं साथी दिल्ली द्वारा नृत्य एवं भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जिले के समस्त नगरवासी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।