BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 7:44 pm
KHABAR : रोज्‍या से विधायक धाकड़ ने किया गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा का श्रीगणेश, विभिन्न गांवों से होती हुई पहुंची ग्राम बरखेड़ा अम्बे खां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रातः 9.30 बजे विधायक देवीलाल धाकड़ ने रोज्‍या से प्रारंभ किया। रोज्‍या के पश्चात यात्रा बर्डिया इस्‍तमुरार, जोड़मा (डिडोर), ढ़ाकड़ी, कालाखेड़ा, कोटड़ा बुजूर्ग एवं बरखेड़ा अम्‍बे खां तक पहुंची। ग्राम बरखेड़ा अम्‍बे खां में यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा के दौरान विधायक देवीलाल धाकड़ ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ पत्र वितरण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीण जनों की मांग पर राम मंदिर से शंकरलाल के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से स्वीकृत किये। इस उपरांत शासकीय विद्यालय बर्डिया इस्तमुरार का निरिक्षण कर छात्र/छात्राओं से चर्चा की। ग्राम जोड़मा में लाड़ली बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र और वृद्ध जन को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये। साथ ही ग्रामीणजनों की मांग पर 50 हजार रुपये चबूतरा निर्माण हेतु विधायक निधि से स्वीकृत किये। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनूप्रिया विनीत यादव, पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मुकेश काला, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकास खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE