BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 7:53 pm
KHABAR : विकास यात्रा का नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह ने ग्राम मकड़ावन से किया विकास यात्रा का शुभारंभ, बोले- 2024 तक सभी के बना दिए जाएंगे पक्के मकान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विकास यात्रा का नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह ने ग्राम मकड़ावन से शुभारंभ किया। मकड़ावन के पश्‍चात यात्रा ग्राम जूनापानी, सालरिया, सालरिया खेड़ा, बोरवानी एवं बासखेड़ी में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान मंत्री डंग ने ग्राम मकड़ावन में लागत 3 लाख 71 हजार रु में पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल, विधायक निधि से लागत 1 लाख रु से निर्मित पेयजल टंकी निर्माण एवं लागत 5 लाख 78 हजार रुपए से निर्मित निर्मल नीर कूप निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम जूनापानी धोरन्या में लागत 5 लाख 32 हजार रुपए से निर्मित सीसी रोड निर्माण, लागत 2 लाख रूपये से निर्मित पेयजल टंकी निर्माण एवं लागत 2 लाख रु से निर्मित रसोईघर निर्माण का लोकार्पण किया। मंत्री डंग ने ग्राम सालरिया में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही भंवरलाल को गृह प्रवेश करवाया।

विकास यात्रा के दौरान मंत्री डंग ने कहा कि 2024 तक सभी के पक्के मकान बना दिए जाएंगे । ऐसा कोई घर नहीं रहेगा जो पक्का नहीं है । सरकार द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है । सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियों का समाज में सम्मान बढ़ाया है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अब लाड़ली बहना योजना के तहत हर महिला को सालाना 12 हजार की राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE