BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 8:05 pm
NEWS : चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय, घाटा क्षेत्र के विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट और बस्सी में खुलेगा उप जिला चिकित्सालय, मुख्यमंत्री ने बजट रिप्लाई में की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि 10 फरवरी को चित्तौड़गढ़ को सेटेलाइट हॉस्पिटल संस्कृत महाविद्यालय के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात देते हुए घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय एवं विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट बस्सी में उप जिला चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र पर मुख्यमंत्री की विशेष कृपा रही। आगे आने वाले दिनों में विभागीय बहस के दौरान भी काफी कुछ क्षेत्र को मिलेगा। नया कॉलेज खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ के यूवाओं को लाभ होगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम गहलोत ने एक लाख पदों पर भर्ती करने की घोषणा करते हुए कहा कि ये भर्तियां पहले से घोषित भर्तियों से अलग होगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के खाली पद भरने के लिए ये भर्तियां होगी, जिससे राजस्थान के बेरोजगारों को राहत मिलेगी।
साथ ही सीएम गहलोत ने चिरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। योजना के तहत अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट भी करवाया जा सकेगा। यह सुविधा प्रदेश के बाहर के हॉस्पिटल्स में भी उपलब्ध होगी। बजट में चिरंजीवी योजना में इलाज की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की गई थी। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश से बाहर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। यह मुख्यमंत्री का संवेदनशील फैसला है।
घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय एवं विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट बस्सी में उप जिला चिकित्सालय की घोषणा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का आभार जताया है। आभार जताने में पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह चुंडावत पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद जाट ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी रघुवीर सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी बंसीलाल मुंदड़ा पंचायत राज के आजाद पालीवाल सरपंच दिनेश भोई उप सरपंच राजदीप सिंह राणावत नीरज शर्मा ललित खोईवाल सौरभ कोठारी मुकेश धाकड दर्पण शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने आभार जताया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE