BREAKING NEWS
KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 1:18 pm
BIG REPORT : राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समूह की प्रशिक्षणार्थी बहनों से चर्चा, नीमच की मंजू मारू सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्व-सहायता समूह की प्रशिक्षणार्थी बहनों से चर्चा की। राजधानी के समत्व भवन में चर्चा के दौरान सीएम ने स्व-सहायता समूह की बहनों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस चर्चा में नीमच तहसील के ग्राम धनेरिया कलां में स्वयं सहायता समूह द्वारा उचित मूल्य की दुकान संचालित करने वाली मंजू मारू धनेरिया कलां, रेखा मेघवाल दूरदश, रीटा जाटव, वर्षा नागदा, हेमलता पाटीदार, राजा चौहान, शीला बोराना, पूजा बैरागी, कालीदा मालवीय, आशा सुनिया सहित अन्य ने भी सहभागिता की। ये सभी महिलाएं 15, 16 व 17 फरवरी को अपने 3 दिवसीय दौरे पर भोपाल गई थी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुखी रहने के लिए स्वस्थ और सुपोषित रहना बहुत जरूरी है। माता-बहनों और उनके परिवार को सुखी रखना हमारा दायित्व है। आजीविका मिशन इस दिशा में बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 हजार बहनें पंच-सरपंच और अन्य जन-प्रतिनिधियों के रूप में चुनी गई हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगर बहनें आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो घर में भी उनकी इज्जत बढ़ेगी। प्रदेश में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदला है। राज्य सरकार समाज में बदलाव, उन्नति और विकास के लिए कमी नहीं छोड़ेगी। बहनों का पोषण का स्तर सुधारने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों को सरकार मदद कर ही रही है। अब एक और नई “लाड़ली बहना“ योजना बनाई गई है। इस योजना में 5 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे और जून से बहनों को एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों और उनके परिवार की जिंदगी बदलने के लिए ऐसी अनेक योजनाएँ प्रदेश में संचालित हैं। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। आजीविका मिशन से लाभ उठायें और अपना काम चुनौतीपूर्वक करें। उन्होंने कहा कि सावधानी से जीवन जिये। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखें और दूसरों को भी जागरूक करें। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करें। जनता में सकरात्मक वातावरण बनाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों से प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। बहनों ने बताया कि स्वास्थ्य और पोषण के बारे में हमें जो जानकारी मिली है उसे हम जीवन में उतारेंगे। मुख्यमंत्री चौहान को बहनों ने अपने विचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आजीविका मिशन से क्या परिवर्तन आया है। बहनों ने कहा कि मिशन परिवार की उन्नति और खुशहाली के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE