BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 7:52 pm
KHABAR : ज्ञानोदय महाविद्यालय में अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण, औषधि व फल-फूल के पौधे रोप उपस्थितों को दिलाया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 19 फरवरी को प्रदेशव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंकुर अभियान के अंतर्गत ज्ञानोदय महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम संस्था निर्देशिका डॉ. माधुरी चौरसिया के निर्देशन में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में आज पांच पौधे रोपित किए गए। इनमें औषधि व फल-फूल के पौधे शामिल थे। सभी विद्यार्थियों ने उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम रासेयो अधिकारी डॉ. श्रद्धा आर्य, अंकुर कार्यक्रम प्रभारी प्रो.अनूप चौधरी, सह प्रभारी वनस्पति विज्ञान के प्रो.कपिल पाटीदार, सीड टेक्नोलॉजी के प्रो. पवन पाटीदार के मार्गदर्शन में किया गया। 
इस अवसर पर प्रो. अनूप चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आमजन को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से पिछले 2 वर्षों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संपूर्ण मध्यप्रदेश के गांव से लेकर शहर, स्कूल, महाविद्यालय शासकीय विभागों के द्वारा चलाया जा रहा है। इस अवसर पर बालकवि बैरागी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शक्तावत, जीआईएमटी के प्राचार्य डॉ. विनीता डावर, उप प्राचार्य प्रो. हेमंत प्रजापति, सभी विभागध्यक्ष एवं सभी प्राध्यापक तथा विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी ज्ञानोदय ग्रुप के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो. अनूप चौधरी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE