BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 12:47 pm
BIG NEWS : रेलवे ने दी होली के पहले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नीमच-मंदसौर के रास्ते होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे ने होली के त्योहार के पूर्व रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को संचालन की अनुमति प्रदान की है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन नीमच-मंदसौर के रास्ते संचालित होगी। वहीं रेलवे ने जबलपुर रेल मंडल में प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त भी किया है। 

रतलाम रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से पटना एवं मुम्‍बई सेंट्रल से भगत की कोठी के लिए दो जोड़ी होली स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराये के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 09417 अहमदाबाद-पटना स्‍पेशल 06 मार्च 2023 सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी। 

वहीं गाड़ी संख्‍या 09418 पटना-अहमदाबाद स्‍पेशल 07 मार्च 2023 मंगलवर को रात 11.45 बजे पटना से चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्‍शन, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्‍तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, बक्‍सर, आरा एवं दानापुर स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 

नीमच-मंदसौर के रास्ते गुजरेगी स्पेशल ट्रेन-
गाड़ी संख्‍या 09093 मुम्‍बई सेंट्रल भगत की कोठी स्‍पेशल 04 मार्च 2023 शनिवार को मुम्‍बई सेंट्रल से सुबह 09.30 बजे चलेगी जो रविवार सुबह 9.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्‍या 09094 भगत की कोठी-मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल 05 मार्च 2023 रविवार को भगत की कोठी से रात 12.15 बजे चलेगी जो सोमवार सुबह 11.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्‍यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़ एवं लूनी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 

जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ये ट्रेन निरस्त-
21 फरवरी 2023 को रीवा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11703 रीवा-डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस एवं 22 फरवरी 2023 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11704 डॉ. अम्‍बेडकर नगर-रीवा निरस्‍त रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE