नाथद्वारा। राजस्थान के प्रसिद्ध औद्योगिक मिराज ग्रुप पर मुंबई आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार मुंबई आयकर विभाग छापे की कार्यवाई को अंजाम दिया है। मिराज ग्रुप से जुडे ठिकानों पर आयकर विभाग टीम लेकर पहुंचा है। इसके साथ ही मिराज ग्रुप के मालिक मदनलाल पालीवाल के घर व दफ्तर पर छापे की कार्यवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
वहीं मिराज ग्रुप से जुडे जयपुर, नाथद्वारा, उदयपुर, अजमेर मुंबई सहित कई शहरों में छापे मारे गए है। सूत्रों के अनुसार शैल कंपनियों में बड़े पैमाने फर ब्लैकमनी निवेश के मामले में आयकर विभाग ने छापेमारी की है।