नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में मंगलवार को नीमच क्षेत्र में विकास यात्रा विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्राम चेनपुरा डेम पहुंची। यहां विधायक परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रकश रावत के नवनिर्मित आवास में प्रकाश रावत को गृह प्रवेश करवाया।
विकास यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की सुविधा मिल जाने से प्रकाश रावत व उसका परिवार बेहद खुश है। अब उसे बरसात में छत टपकने की चिन्ता से मुक्ति मिल गई है। प्रकाश इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहा है।