नीमच। जिले की मनासा तहसील के ग्राम लोडकिया की ममता राव को विकास यात्रा में उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन व गैस सिलेन्डर मिला है। निःशुल्क गैस कनेक्शन व गैस सिलेन्डर पाकर ममता राव काफी खुश है। अब परिवार के लिए खाना पकाने के लिए ममता को ईंधन के लिए भटकने व चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिल गई है। ममता को खाना बनाने के काम में सुविधा मिली है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रही है।