मंदसौर। नवीन कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात सुशासन भवन में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा शाखाओं के कामकाज के बारे में विस्तार से जाना। इस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की एवं उनके द्वारा क्या-क्या कार्य किया जाते हैं इनके संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षक के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन में स्थित सभा कक्ष में जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को अपने परिचय से अवगत कराया तथा सभी को कहा कि सभी लोग मिलकर टीम भावना के साथ काम करें। काम में कोई पीछे ना रहे। साथ ही काम में पीछे रहने का कोई मौका नहीं आने दे। 181 एवं जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों की लगातार समीक्षा की जाएगी। इसमें भी बेहतर काम करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
परिचय प्राप्त करने के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन में स्थित सभा कक्ष में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान सभी पत्रकारों ने अपना-अपना परिचय दिया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद का चैनल हमेशा खुला रहेगा। जनता को समस्या हो तो उस समस्या से कभी भी अवगत करा सकते हैं। जिले में और बेहतर काम हो इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। कामों की लगातार समीक्षा की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिले के सभी मीडिया गण मौजूद थे।
प्रेस वार्ता के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर यादव ने जन सुनवाई के दौरान जिला अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर सभी अधिकारियों को कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पहली प्राथमिकता में समाधान करें तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने। जन सुनवाई के दौरान नामांतरण, पेंशन के प्रकरण के आवेदन आये। जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा और सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।