BREAKING NEWS
KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 5:58 pm
REPORT : जन समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण कर आवेदकों को सूचित करें, जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश, 75 लोगों ने पहुंचकर सुनाई समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनसुनवाई में प्राप्‍त जन समस्‍याओं का सभी अधिकारी तत्‍परतापूर्वक निराकरण करें और संबंधित आवेदकों को अवगत कराए। यह निर्देश कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में जनसुनवाई करते हुए, जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में नयागॉव के हीरालाल ने जमीन से अवैध कब्‍जा हटवाने, डुंगरिया के छीतरमल ने अतिक्रमण कर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, धाकडखेडी के इन्‍दरसिंह ने सरपंच, सचिव द्वारा योजनाओं का लाभ नही दिलाने, स्‍कीम नं.9 की सुनिताबाई ने छत पर मकान नही बनाने देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, अरनियाढांडी के फूलचंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, झांतला के गोपाल ने प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने, बरडियाजागीर के जमनालाल ने पुलिया निर्माण की मिट्टी कुएं में गिरने से कुआं धसने पर आर्थिक सहायता दिलाने, अठाना की कलाबाई ने खाते की जमीन पर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।   

जनसुनवाई में लासूर के योगेशकुमार , दारू की मंजूबाई, मनासा की राकेश ग्‍वाला, भोलियावास के दशरथ, भगवानुपरा के राहुल , बिसलवास सोनीगरा के लालसिंह, झांतला के गोपाल गाडी लोहार, स्‍कीम नं.9 की चंदा सौलंकी, मनासा के ओमप्रकाश पंजाबी, अठाना के निर्भयराम धाकड, बांगरेड काखेडा के जोरसिंह बंजारा  आदि ने भी अपना आवेदन कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE