BREAKING NEWS
KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 6:47 pm
BIG REPORT : नीमच में जारी है सौगातों की विकास यात्रा, विधायक परिहार ने कहा- हर क्षेत्र का विकास और हर वर्ग का कल्याण विकास यात्रा का लक्ष्य है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र तथा प्रदेश सरकार जन हितैषी है। सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू कर हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया है। विकास के नए आयाम भी स्थापित किए है। शासन की सभी योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग को मिले अधिकारी इस पर तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान कही। विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव व नगरीय क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों की सौगात मिल रही है। मंगलवार को गांव दलपतपुरा से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। 

विधायक दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि जिले में सीएम राइज स्कूल की मंजूरी भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी गई है। इन स्कूलों में सैकडों बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र व नगर के बच्चों को लाने ले जाने के लिए वाहन व्‍यवस्‍था रहेगी। अध्ययनरत बच्चों को निरूशुल्क किताबें, ड्रेस के साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।   

विकास यात्रा में मंगलवार को विधायक परिहार ने ग्राम दलपतपुरा में 2.60 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माणएवं 3.43 लाख की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया।ग्राम पावडाकला मे 9.50 लाख की लागत के आंगनवाडी भवन का भूमिपूजन एवं 28 लाख की लागत से एक किमी लंबी सडक का लोकार्पण किया। ग्राम चेनपुरा में 3 लाख की लागत से नाला निर्माण एवं ग्राम धामनिया जागीर से पावडाकला तक 96 लाख के सडक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया तथा भोपतपुरा में 7.10 लाख की लागत के आंगनवाडी भवन का भूमिपूजन किया।  ग्राम पिपलिया जागीर में 11.60 लाख की लागत से पेयजल पाइप व मोटर पंप स्थापना कार्य का लोकार्पण किया। जब विकास यात्रा ग्राम हरवार पहुंची, तो यहां नुक्कड सभा की गई। यहां 5.26 लाख की लागत के सेग्रीगेशन शेड का लोकार्पण एवं 3.43 लाख की लागत वाला सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 1.50 लाख की लागत के टीनशेड निर्माण का लोकार्पण किया गया। ग्राम फोफलिया में जनसभा के बाद गांव उगरान में एकलाख की लागत से पाइप लाइन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE