चित्तौड़गढ़। जिले के महाराज की नेतावल के निकट पाचली में मगरी पर स्थित श्री नाकोड़ा देवनारायण जी देव स्थल पर चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना मंगलवार 21 मार्च , अमावस्या को प्रातः होगी। इसके साथ ही यहाँ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू होंगे।
कन्हैयालाल भंडारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 28 किमी दूरी पर नेतावल के निकटवर्ती पाचली में प्राचीन, चमत्कारिक श्री नाकोड़ा देवनारायण जी मंदिर पर नवरात्री स्थापना के साथ ही नौ दिन तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यहां प्रतिदिन चौकी भी होगी।
भोपाजी हेमराज गुर्जर ने बताया कि श्री नाकोड़ा देवनारायण जी धर्म स्थल पर आधे तेल और आधे पानी से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।