BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 1:27 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के किसानों पर मार्च का महीना आफत बनकर टूटा है। महीने की शुरूआत  में हुई बेमौसम बारिश की मार झेल चुके किसानों पर फिर से मौसम कहर बरपा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने व ओले गिरने से किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का यह क्रम रूक-रूककर चल रहा है। वहीं कई जिलों के आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। यह स्थित प्रदेश में दो सिस्टम के एक्टिव होने से बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इसका असर 21 मार्च तक दिखाई देगा। 

प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने खेतों में खड़ी फसल की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश व ओले गिरने की संभावना बर रही है। कहीं तेज आंधी के साथ ओले गिरेंगे तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदला सा रहेगा। देर शाम तक तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी बनेगी। 21 मार्च को ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर और भिंड जिले में मौसम का असर रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE