BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 4:57 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री चौहान के प्रस्तावित नीमच कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 24 मार्च 2023 को नीमच में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान राज्य स्तरीय रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को लाभ पत्र वितरित करेंगे। साथ ही नीमच में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्याास करेंगे तथा नीमच में नवनिर्मित कृषि उपज मण्डी का लोकार्पण भी करेंगे।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोृरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने कार्यक्रम के लिए स्थल, सभा स्थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने, उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्थाओं, परिवहन, मंच व्यवस्थाएं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व अधिकारियों को सौंपे और सौंपे गये दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। 
बैठक में एडीएम नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद व सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE