भवानीमंडी। शहर के थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। तय समय की कुछ देर बाद शुरू हुई मीटिंग में आने वाले त्योहारों व कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसमें राजस्थान संस्कृति कार्यक्रम में संगीत कलाकार कैलाश खेर के भवानी मंडी शहर में आने पर उनके लिए कड़ी व्यवस्था व जाप्ता लगाया जायेगा। कार्यक्रम में जो भी अपना साधन लेकर आएगा उसके लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर होगी। यदि किसी ने भी नियम तोड़ने की कोशिश की तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं 22 तारीख को भवानी मंडी में नववर्ष मनाया जायेगा, जिसमें बालू सिंह चौहान ने बताया कि नंदू बाई आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से लगभग दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की शुरुवात होगी, जिसका जुलूस टगर चौराहे, बालाजी चौराहे, रेल्वे स्टेशन तिराहे होते हुए 12 दुकान तिराहे, पिपली चौराहे, नई सब्जी मंडी होते हुए मेला मैदान में पहुंचेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन का जाप्ता तैनात रहेगा। इसके बाद 23 तारीख को चेती चंद त्यौहार मनाया जायेगा। इसमें भी प्रशासन जुलूस के दौरान पूरे जाप्ते के साथ रहेगी। इन मुद्दों की चर्चा के बाद भवानी मंडी के नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा आते हैं और कलाकार कैलाश खेर के आने की खबर को लेकर शांति बनाने की बात कहते है और मीटिंग समाप्त हो जाती है। इस दौरान तहसीलदार सत्यनारायण नारानिया पचपहाड़, रामनारायण भंवरिया थानाधिकारी भवानी मण्डी, दुर्गा ठेकेदार, बालू सिंह चौहान, चेतराज गहलोत, नरेश माधवानी, जोरावर सिंह, गगन दीप होरा व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।