BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 10:39 am
NEWS : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सुराणा की अध्यक्षता में हुआ मल्टी सेक्टरल इंगेजमेंट मीटिंग का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को मल्टी सेक्टरल इंगेजमेंट मिटींग का आयोजन अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सुराणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक में विभिन्न राजकीय विभागों, औद्यौगिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अधिकारीयो ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ राकेश भटनागर ने बैठक के एजेंडे एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में स्टेट टेक्निकल स्पोर्ट यूनिट जयपुर से आई.एस.ई एक्सपर्ट संघमित्रा मेहता ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से टीबी रोग, टीबी फ्री वर्क प्लेस पॉलिसी, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत सहयोग एवं मल्टी सेक्टरल इंगेजमेंट की आवश्यकता आदि के बारे जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सुराणा द्वारा निक्षय मित्र के रूप में टीबी रोगियों को 6 माह तक पोषण सहायता उपलब्ध करवाने पर बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड चंदेरिया एवं पूरण आंजना निम्बाहेडा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में जिले के समस्त विभागों की जिला स्तरीय कोर कमेटी बनाकर सभी विभागों में टीबी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक के अंत में अध्यक्ष द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ दिलवाई गयी एवं सभी विभागों में टीवी स्क्रीनिंग करवाकर टीवी फ्री वर्क प्लेस घोषित करना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये। बैठक में शामिल सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर कर टीबी उन्मुलन का संकल्प लिया गया तथा कार्यक्रम में सभी विभागों एवं संगठनों को टीबी रोग से सम्बंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE