BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 11:02 am
KHABAR : खेड़ापति बालाजी मंदिर प्रांगण में वस्त्र व्यवसाय संघ ने धूमधाम के साथ मनाया फाग महोत्सव, रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाईयां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति के तत्वावधान में रविवार शाम 5 बजे खेड़ापति बालाजी मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव भजन कीर्तन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेड़ापति बालाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सभी व्यापारी साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ अध्यक्ष संजय आंचलिया (मदन सुजान) तथा सचिव दिलीप मोगरा (नैना क्लॉथ) तथा कोषाध्यक्ष घनश्याम गर्ग तीनों पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से सभी को साथ लेकर टीम भावना से संगठन विकास के कार्य को तन मन धन से पूरा करने का विश्वास दिलाया। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौरड़िया ने हास्य व्यंग प्रस्तुत कर सभी को खूब हंसाया। 

फाग उत्सव में भजन गायक कलाकार राजेश जैन चौधरी खन्ना रंग मत डालो रे सांवरिया मारो गुजर मारे आदि विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। फाग उत्सव से पूर्व दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विकास एवं समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 

बैठक में जिनेन्द्र डोसी ने कहा कि वस्त्र व्यवसाय आंदोलन में नीमच जिला इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बैठक में अध्यक्ष संजय आंचलिया ने कहा कि अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के बाद सभी व्यापारियों से मौखिक स्वीकृति के आधार पर एक निर्णय लिया था कि इस गलती को स्वीकार करते हैं आगे से जब भी कोई निर्णय होगा तो कार्यकारिणी की बैठक लेकर ही किया जाएगा। 
आंचलिया ने अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के साथ मिलकर पेयजल जल सेवा सेवा प्रकल्प की स्वीकृति का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सभी ने ध्वनिमत से पारित किया। बैठक में सचिव दिलीप मोगरा ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि संगठन गतिविधियों का सीए  आडिट शीघ्र करने, सदस्यता अभियान,होली मिलन समारोह की तरह दिवाली मिलन समारोह मनाने के प्रस्ताव, कार्यक्रम स्थान परिवर्तन, आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में प्रवीण गोदावत, किशोर चौहान, अजय गोयल, संजय ओझा, गौरव पाराशर, आशीष चौधरी (सहेली) वैभव पारीख,  गौरव पाराशरआदि गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र लोढ़ा आशीष अग्रवाल ,संजय ओझा, रमेश नागोरी, नवीन काठेड़, सुनील कांठेड़, नरेंद्र, गौतम पारीक, पंकज जैन, भरत गट्टानी, जितेंद्र जैन, पवन गोयल, संजय नागदा,खुशहाल परवानी, जिनेंद्र गोखरू, पारस डोसी, वीरेंद्र चौड़िया शोभागमल डोसी, आशीष गर्ग, संजय रामावत, गौरव पाराशर, सचिन पोरवाल, राजेश जैन, नरेश आदि गणमान्य वस्त्र व्यवसाई उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिनेंद्र डोसी ने किया तथा आभार प्रवीण गोदावत ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE