BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 11:15 am
NEWS : नागरिकों तक डाकघर की समस्त बचत योजनाओं की सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने किया फ्यूजन कैंप 2.0 का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नागरिकों तक डाकघर की समस्त बचत योजनाओं की सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से 21 एवं 22 मार्च को चित्तौड़गढ़ डाक मण्डल में फ्यूजन कैंप 2.0 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत समस्त डाकघरों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा तथा उपखंड स्तर पर बस्सी, सिंहपुर, पारसोला व निम्बाहेड़ा में वृहद मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को डाक विभाग की समस्त बचत बैंक योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर मिल सकेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ स्थानों तक आर्थिक सुरक्षा व वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करवाना है। उक्त कैंप में डाकघर की समस्त बचत बैंक योजनाएं जैसे बचत बैंक खाता आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, लोक भविष्य निधि खाता आदि एक ही कैंप में खोलने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ की ओर से मात्र रुपये 399/- में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा योजना भी कवर किया जाएगा। साथ ही आई.पी.पी.बी. के प्रीमियम खाते भी हाथों-हाथ खोले जाएंगे। अधीक्षक डाकघर चित्तौड़गढ़ मंडल गोपाल लाल शर्मा की ओर समस्त आमजन से विशेष आग्रह किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक डाकघर अथवा कैंप में जाकर डाकघर की उक्त समस्त सुविधाओं का लाभ उठावें व अपना व अपने बच्चों का भविष्य संवारें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE